फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Birthi Waterfall: Bhurting village earned Rs 8.50 lakh from tourists

बिर्थी झरना : पर्यटकों से भुर्तिंग गांव ने की 8.50 लाख की आय

Wed, 29 May 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Birthi Waterfall: Bhurting village earned Rs 8.50 lakh from tourists
जीवन दानू
विज्ञापन

नाचनी (पिथौरागढ़)। विश्व प्रसिद्ध बिर्थी झरना भुर्तिंग गांव के लोगों के लिए आय का जरिया बना हुआ है। पिछले तीन वर्षों में ग्राम सभा के लोग यहां आने वाले पर्यटकों से 8.50 लाख से अधिक की आय कर चुके हैं। यह पहला गांव है जहां ग्रामीणों ने पर्यटकों के लिए टिकट व्यवस्था लागू कर ग्राम पंचायत की आर्थिकी को सुधारने की पहल की है।
थल-मुनस्यारी मार्ग पर नाचनी के पास बिर्थी झरना है। मुनस्यारी आने वाले पर्यटक इस झरने को देखने के लिए जरूर रुकते हैं। पहले यहां आने वाले पर्यटकों से स्थानीय लोगों को कोई फायदा नहीं मिलता था। वर्ष दिसंबर 2021 में शिक्षक रमेश सिंह बृथ्वाल ने ग्रामीणों को पर्यटकों के लिए टिकट व्यवस्था शुरू करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम पंचायत ने बैठक कर बिर्थी झरना देखने के लिए यहां आने वाले पर्यटकों के लिए टिकट व्यवस्था शुरू की और टिकट का शुल्क 20 रुपया रखा गया। यात्रियों से लिए जाने वाले टिकट से अब तक 8.50 लाख रुपये की आय हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में इस कार्य के लिए ग्राम सभा के ही युवा दीपक सिंह बृथ्वाल और भूपेंद्र सिंह दानू को नियुक्त किया गया है। दोनों को सात-सात हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। पर्यटन के माध्यम से अभी तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 50 लोगों को रोजगार मिल चुका है। संवाद
नियमित सफाई और रखरखाव करती है ग्राम पंचायत
नाचनी। पर्यटकों से हुई आय की धनराशि में से ग्राम पंचायत के लोग झरना क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य करते रहते हैं। अब तक आय में से चार लाख रुपये रखरखाव सहित अन्य कार्यों पर खर्च हो चुके हैं। इनमें महिला समूह की ओर से हर 15 दिन में झरना क्षेत्र की सफाई की जाती है। प्रमुख स्थानों पर कूड़ेदान लगाए गए हैं। सड़क से झरने तक 250 मीटर तक खड़ंजा मार्ग की मरम्मत और पैदल रास्ते पर रेलिंग का निर्माण भी किया गया है। इसके अलावा पैदल रास्ते पर जगह-जगह चबूतरे और व्यू प्वाइंट का निर्माण किया गया है। मार्ग पर स्लोगन बोर्ड और पेंटिंग भी की गई है। ग्राम प्रधान राधिका देवी ने बताया कि यह कार्य ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित कर किए जाते हैं। इस कार्य में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जगत सिंह कोरंगा का भी विशेष सहयोग रहा है। संवाद

अधिकांश ग्रामीणों ने बनाए होम स्टे
नाचनी। बिर्थी झरना देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां पर कुमाऊं मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस भी है। पर्यटकों की संख्या बढ़ता देख अब ग्रामीणों ने होम स्टे बनाने शुरू कर दिए हैं। यहां के लगभग 40 प्रतिशत ग्रामीण होम स्टे बना चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed