फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Biometric Atendance in Pithauragarh

पिथौरागढ़ जिले में 20 सरकारी कार्यालयों में लगाई जाना बायोमेट्रिक प्रणाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Biometric Atendance in Pithauragarh
Biometric Atendance in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले के प्रत्येक विभाग में बायोमेट्रिक मशीन लगाने का काम शुरू हो गया है। अभी 20 से अधिक कार्यालयों में मशीन लगा दी गई है। इन कार्यालयों में अधिकारी और कर्मी बायोमेट्रिक से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव उत्तराखंड के सभी जनपदों में बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश के बाद जिला सूचना विज्ञान विभाग सभी सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के काम में जुटा है। कार्यालय में अधिकारी और कर्मियों को कार्यालय खुलने के निर्धारित समय से 15 मिनट में और 15 मिनट के बाद, 30 मिनट में, 30 मिनट के बाद कार्यालय आने वालों को मशीन से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी एनआईसी को दी गई है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि 20 से अधिक कार्यालयों ने बायोमेट्रिक मशीन लग चुकी हैं जबकि 20 विभागों में अभी मशीन लगाई जानी हैं।
विज्ञापन

इन कार्यालयों में नहीं लगा है बायोमेट्रिक सिस्टम
पिथौरागढ़। जिले में 20 कार्यालयों में अभी बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाना बाकी है। इसकी तैयारी चल रही है। अभी एसपी कार्यालय, परियोजना प्रबंधक जल निगम निर्माण विंग, जिला चिकित्सालय महिला, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, जिला पंचायत, राजकीय महाविद्यालय, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल पिथौरागढ़/धारचूला, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डीडीहाट/बेड़ीनाग, समस्त नगर पालिका, नगर पंचायत, आईटीआई, राजकीय पॉलिटेक्निक में मशीन लगनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed