{"_id":"5f8dd2d98ebc3e9bf6236f07","slug":"bike-fell-into-a-ditch-two-lonivi-workers-died-pithoragarh-news-hld40116880","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट में बाइक दुर्घटनाग्रस्त दो लोनिवि कर्मचारियों की मौत 17-09-53","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट में बाइक दुर्घटनाग्रस्त दो लोनिवि कर्मचारियों की मौत 17-09-53
विज्ञापन
पुष्कर सिंह(फाइल)
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट से अपने गांव अंतोड़ा लौट रहे लोक निर्माण विभाग के दो मजदूरों की बाइक डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर खाई में गिर गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के अगले दिन उनके शव खाई से बरामद किए गए।
डीडीहाट ब्लॉक के अंतोड़ा गांव निवासी विक्रम सिंह (42) पुत्र हयात सिंह और पुष्कर सिंह (58) पुत्र केशर सिंह लोक निर्माण विभाग की गैंग में कार्यरत थे। वे डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर काम करते थे। 17 अक्तूबर की शाम घर लौटते समय उनकी बाइक (यूके05ए 7415) दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दोनों के देर रात तक घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने खोज शुरू कर पुलिस को सूचना दी।
काफी ढूंढखोज के बाद पुलिस को रविवार देर शाम 500 मीटर गहरी खाई से दोनों के शव बरामद हुए। इसके बाद शवों को डीडीहाट लाया गया। थानाध्यक्ष अशोक धनकड़ ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। अंतोड़ा निवासी विक्रम सिंह और पुष्कर सिंह की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विक्रम सिंह के घर में पत्नी और एक बेटा है, जबकि पुष्कर सिंह के दो बेटे हैं।