फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhurmuni arrived Mayuk dower legislator.

विकास कार्यों के लिए दिए 10 लाख रुपये

Wed, 10 Jun 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो /अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bhurmuni arrived Mayuk dower legislator.

विधायक मयूख महर और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने अधिकारियों के साथ भुरमुनी और छानापांडे में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने गोरंगचौड़ इंटर कॉलेज में चहारदीवारी निर्माण के लिए 5 लाख, भुरमुनी मेला स्थल विकास के लिए 3 लाख, भुरमुनी शिव स्थल के समीप पुलिया निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने छाना से भुरमुनी के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क की खराब गुणवत्ता का मामला विधायक के सामने उठाया। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, इंदिया आवास, विधवा, वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, आंवलाघाट पेयजल योजना से पानी देने समेत तमाम मांगें विधायक के सामने उठाई। विधायक ने इन समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


विधायक ने भुरमुनी की सड़क को मानकों के अनुसार बनाने के निर्देश पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को दिए। पेयजल निगम को आंवलाघाट पेयजल योजना से इस इलाके को भी पेयजल आपूर्ति करने को कहा। विधायक ने भुरमुनी में बन रहे खेल मैदान का भी निरीण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विधायक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं, एक दो साल में धरातल पर काम दिखने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रमण में प्रधान हरीश पांडे, मुकेश पंत, भुवन पांडे, तिलक जोशी, लक्ष्मण सिंह बोहरा, शंकर खड़ायत, नरेंद्र राम, उमेद सिंह, गोविंद पांडे, हयात सिंह, निर्मल कुमार साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed