{"_id":"603003a18ebc3ee9027b0c5c","slug":"bhrashtachar-in-bba-building-pithoragarh-news-hld415401955","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए विभाग की निर्माणाधीन इमारत में अनियमितता बरतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीए विभाग की निर्माणाधीन इमारत में अनियमितता बरतने का आरोप
विज्ञापन
महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्रसंघ पदाधिकारी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। छात्रनेताओं ने रूसा के तहत बन रहे बीबीए विभाग के भवन निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर आरोप की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रमोहन पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को छात्रनेताओं ने प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी का घेराव किया। बताया कि कॉलेज में रूसा से वित्त पोषित बीबीए विभाग का भवन निर्माण कार्य चल रहा है।
आरोप लगाया कि इस कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। छात्रों ने कहा कि यदि गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
छात्रों की शिकायत पर प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रमोहन पांडेय, छात्रसंघ सचिव हरीश महर, कोषाध्यक्ष यश लुंठी और कमेटी के सदस्य प्रो. गिरीश पंत, पंकज भट्ट, डॉ. इंदु जोशी के साथ भवन का निरीक्षण किया, जिसमें कुछ खामियां मिलीं। प्राचार्य ने छात्रों को जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान योगेश भट्ट, अंकुर महर, दिव्यांश धामी, शुभम, भूपेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन से बिना अनुमति के लिए बिजली अवैध कनेक्शन
पिथौरागढ़। छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय का कहना है कि रूसा के तहत बन रहे बीबीए भवन में महाविद्यालय से अवैध तरीके से बिजली का कनेक्शन लिया गया है। प्राचार्य का कहना है कि मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।