फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhaskar Bhatt Indian Boxing Coach

कोच भास्कर के नेतृत्व भारतीय महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bhaskar Bhatt Indian Boxing Coach
खिलाड़ी के साथ खुशी जाहिर करते भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य कोच। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच भास्कर चंद्र भट्ट ने नेतृत्व में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सिनेमा लाइन निवासी भास्कर चंद्र भट्ट भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक (हरियाणा) में तैनात हैं। वह भारतीय सीनियर महिला टीम के मुख्य कोच भी हैं। उनके नेतृत्व में गठित भारतीय सीनियर महिला बॉक्सिंग टीम में 23 सदस्यीय टीम ने छह से 21 मई तक तुर्की के शहर इस्तांबुल में आयोजित महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में फ्लाई वेट (52 किग्रा भार) वर्ग में 25 वर्षीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की जिटपोंग जुटामस को 5-0 से हराकर विश्व चैंपियनशिप जीती। इस जीत के साथ जरीन विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज बन गईं हैं। वहीं 57 किग्रा भार वर्ग में मनीषा मोन, 63 किग्रा भार वर्ग में परवीन हुड्डा ने कांस्य पदक जीते। इस प्रकार भारतीय महिला टीम ने एक स्वर्ण एवं दो कांस्य पदक जीते। भास्कर की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, धारचूला हरीश धामी, गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, डीएम डॉ. आशीष चौहान, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सीडीओ अनुराधा पाल, एसपी लोकेश्वर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत, उपक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed