फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bharat Ratna Pt. took a pledge to imbibe the ideals of Pant

Pithoragarh News: भारत रत्न पं. पंत के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Wed, 10 Sep 2025 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna Pt. took a pledge to imbibe the ideals of Pant
पिथौरागढ़ में पंत स्मारक में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि देते डीएम विनोद गो
पिथौरागढ़। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अधिकारियों और विभिन्न संगठन के लोगों ने उन्हें याद करे हुए श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्य कार्यक्रम पंत स्मारक में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

डीएम विनोद गोस्वामी, एसडीएम मनजीत सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पंत फाउंडेशन के संयोजक महेंद्र लुंठी सहित अन्य लोगों ने पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पंंडित पंत ने शिक्षा, चिकित्सा के विकास के लिए कई कार्य किए। पंत फाउंडेशन के संयोजक महेंद्र लुंठी ने कहा कि पंडित पंत की उपलब्धियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रामलीला मैदान से घंटाकरण तक प्रभात फेरी निकाली।
कार्यक्रम स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के साथ ही खेल, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और क्राॅस कंट्री के विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं नगर निगम सभागार में छात्र-छात्राओं की निबंध और भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई।

विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, कांग्रेस नेता मनोज ओझा सहित अन्य लोगों ने भी पंडित पंत को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed