{"_id":"64fdfef8d018a92f9d032bb6","slug":"bharat-ratna-pt-govind-ballabh-pant-remembered-on-his-birth-anniversary-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-4338-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जयंती पर भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जयंती पर भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत को किया याद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती घंटाकरण स्थित पंत स्मारक में धूमधाम से मनाई गई। डीएम रीना जोशी, सीडीओ वरुण चौधरी पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत और पंत फाउंडेशन के संयोजक महेंद्र सिंह लुठी ने पं. पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि पं. पंत ने शिक्षा, चिकित्सा के विकास के लिए अनेक कार्य किए। नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, सांस्कृतिक, शिक्षा एवम् विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 78 लोगों को एसडीएम सदर अनिल कुमार शुक्ला और अतिथियों ने सम्मानित किया।
खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रामलीला मैदान से पंत स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली। बच्चों की निबंध और भाषण प्रतियोगिता भी हुई। संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया। इस मौके पर सीईओ अशोक जुकरिया समेत कई लोग मौजूद रहे।