फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bharat Ratna AB wished longevity

भारत रत्न अटल बिहारी के दीर्घायु की कामना

Sun, 25 Dec 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna AB wished longevity
पिथौरागढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाने को जुटे भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु की कामना की। श्री वाजपेयी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी कारणों से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। यहां टकाना रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल जी की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि आज ही के दिन 1924 को अटल जी का जन्म ग्वालियर में हुआ था। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन अमित तिवारी ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, कैलाश उप्रेती, सुभाष जोशी, हेमंत मर्तोलिया, पवन तिवारी, छात्रसंघ महासचिव दीपक मेहता आदि थे। जाजरदेवल में हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, मनोज भट्ट आदि ने अटल जी के दीर्घायु की कामना की। डीडीहाट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। गणाईगंगोली में गोकुल गंगोला, मीना गंगोला, कुंदन डसीला, जगजीवन प्रसाद, गोविंद पांडे आदि ने अटल जी शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की। गंगोलीहाट में जिला महामंत्री सुरेश जोशी, नगर अध्यक्ष रमेश बोरा, ललित पाठक, भगवान बल्लभ पंत आदि थे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फकीरराम टम्टा ने भाजपा के वरिष्ठ और सम्मानित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed