{"_id":"651865eb8aa70eb97c03b8fe","slug":"better-health-facilities-available-in-base-hospital-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-5230-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेस अस्पताल में मिलें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेस अस्पताल में मिलें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Sat, 30 Sep 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने और हवाई सेवा सुचारु करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिले के एक मात्र जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या इतनी अधिक रहती है कि मरीजों का बरामदे में बैड लगाकर इलाज करना पड़ता है। कांग्रेस की सरकार के समय में बेस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो गया था, लेकिन सरकार ने अभी तक बेस अस्पताल को सुचारु नहीं कर पाई है। अभी तक बेस को शुरू करने के लिए पदों के प्रस्तावों को स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के लोगों को हवाई सेवा के नाम पर भी लंबे समय से गुमराह किया जा रहा है। हवाई सेवा शुरू करने के नाम पर बस तारीख में तारीख बदली जा रही है। पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र है। यहां थोड़ी सी बरसात में सड़क बंद होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र की प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं और मरीजों को दिक्कत होती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिथौरागढ़ में जिन स्थानों से पीएम गुजरने वाले हैं उनमें हाॅटमिक्स का कार्य किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का सुध लेना वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम और स्थानीय जिला प्रशासन से ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव ऋषभ कल्पासी, आनंद धामी, प्रवक्ता राजेश शर्मा,पप्पू लूंठी, दानू कन्याल, आयुष धामी, प्रिंस,आशीष सुरकाली,निखिल ऐरी,विपिन कापड़ी, कमल भंडारी, राहुल भट्ट, पंकज सौन आदि थे।