{"_id":"5da1fe268ebc3e01506efb09","slug":"bengali-tourist-who-came-to-visit-munsiyari-died-pithoragarh-news-hld3601503163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी घूमने आए बंगाली पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी घूमने आए बंगाली पर्यटक की मौत
विज्ञापन
मृतक बंगाली पर्यटक मलय कुमार। (फाइल फोटो)
- फोटो : PITHORAGARH
हिमनगरी भ्रमण पर आए बंगाली पर्यटक की शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद अचानक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। घटना से पत्नी और साथियों में मातम छाया है।
बंगाल से 11 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार शाम सात बजे मुनस्यारी पहुंचा। पर्यटक विजय माउंट व्यू रिजॉॅर्ट में रात्रि विश्राम को रुके थे। शनिवार तड़के पर्यटक मलय कुमार (53) पुत्र मधुसूदन साह निवासी 9 ए वैष्णव वन सेठ वेदन स्ट्रीट, पश्चिम बंगाल का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। साथी उन्हें साढ़े चार बजे सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉ. मनोज कुंवर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही पर्यटक की मौत हो गई थी। पर्यटक मलय कुमार पत्नी सुप्रिया और छह वर्षीय बच्चे के साथ घूमने आए थे। उनका दो दिन यहां रुकने का कार्यक्रम था। इसके बाद उन्हें रविवार को चौकोड़ी, वहां से अल्मोड़ा फिर नैनीताल जाना था।
परिजनों के मुताबिक उन्हें डायबिटीज की दिक्कत थी। एसआई जगत सिंह और पुलिस टीम ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। मृतक के परिजन वरुण कांत पाल ने बताया कि मलय बहुत मिलनसार थे। अचानक हुए हादसे से सभी साथी पर्यटक दुखी हैं।