{"_id":"68efdee792bf2296570a0047","slug":"bedi-nag-college-completes-50-years-celebrations-begin-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133784-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेड़ीनाग महाविद्यालय ने पूरे किए 50 साल, समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेड़ीनाग महाविद्यालय ने पूरे किए 50 साल, समारोह शुरू
Wed, 15 Oct 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में उपस्थित प्राध्यापक और विद्यार्थी। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ीनाग के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर बुधवार को महाविद्यालय में स्वर्णजयंती समारोह का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि उप निदेशक (उच्च शिक्षा) उत्तराखंड प्रो. आरएस भाकुनी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए क्रीड़ा प्रतियोगिता, कौशल विकास आदि गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो बीएम पांडेय ने इसे गौरव का पल बताते हुए कहा कि संस्थान चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर रहेगा। विशिष्ट अतिथि गणाई गंगोली महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर कुमार सिंह ने महाविद्यालय को एक प्रगतिशील संस्था बताया। डॉ. सुनील पंत ने महाविद्यालय के 50 वर्ष का संक्षिप्त इतिहास प्रस्तुत किया। बेड़ीनाग महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1975 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के समय हुई थी। यह पिथौरागढ़ के बाद जिले का सबसे पुराना महाविद्यालय है।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता वृक्ष मित्र किशन सिंह ने विद्यार्थियों को कृषि संबंधी जानकारी दी। समारोह में विभागीय गतिविधियों में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. जेएन पंत, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. रश्मि सेलवाल सहित सभी प्राध्यापक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।