फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BDC members holding the offices block locks

बीडीसी मेंबरों ने ब्लॉक कार्यालयों में डाले ताले

Thu, 30 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/कनालीछीना/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/कनालीछीना/डीडीहाट Updated Thu, 30 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
BDC members holding the offices block locks
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते ब्लाक प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र पंचायतों को तेरहवें वित्त और राज्य वित्त की धनराशि अवमुक्त न होने समेत कई मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकासखंड कार्यालयों में तालाबंदी की।

विज्ञापन


विण की ब्लॉक प्रमुख/ब्लॉक प्रमुख संगठन की जिला महामंत्री दीपिका बोहरा के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक में तालाबंदी के बाद जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में धनराशि न मिलने पर नाराजगी जताई गई। प्रदर्शन में ज्येष्ठ प्रमुख हीरा सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा कसनियाल, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, गंगा चंद, सुरेश राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन


डीडीहाट में ब्लॉक प्रमुख जैयंती देवी के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की गई। इस दौरान तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे। मुनस्यारी में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत के नेतृत्व में तालाबंदी की गई। पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा गया। तालाबंदी में क्षेत्र पंचायत सदस्य बिंद्रा देवी, प्रेमा देवी, मंगल सिंह, दीपा देवी, जानकी देवी, नरेंद्र महरा, जगत सिंह देवली आदि थे। कनालीछीना में ब्लॉक प्रमुख संगठन के जिलाध्यक्ष कनालीछीना के प्रमुख प्रशांत भंडारी के नेतृत्व में तालाबंदी की गई। तालाबंदी में कनिष्ठ प्रमुख जगदीश कुमार, बीडीसी मेंबर धरम सिंह, कमान सिंह पोखरिया, हरीश चुफाल, त्रिलोक सिंह बिष्ट, गंगा राम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed