{"_id":"08428c3d412b7f778506674d0b33b09e","slug":"bdc-meeting-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूनाकोट की बीडीसी बैठक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूनाकोट की बीडीसी बैठक संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Nov 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत समिति मूनाकोट की बैठक शुक्रवार को क्षेत्र प्रमुख गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कई बीडीसी सदस्य सीडीओ विनोद गोस्वामी को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर चले गए।
विज्ञापन
प्रधानों ने कहा कि गांव में मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार दिए जाने की मांग ग्रामीण करते हैं, धनराशि न होने के कारण रोजगार देने में समस्या हो रही है। सीडीओ ने कहा कि ग्राम सभाओं के बैंक खाते नेटवर्किंग बैंक प्रणाली नहीं जुड़ सके हैं जिससे यह समस्या आई है। शीघ्र ही समाधान के लिए कार्रवाई की जा रही है। कई प्रधानों ने गांव में तैनात कर्मचारियों के न आने, झूलते विद्युत तारों को ठीक कराने, पोल बदलने, क्वीतड़-हल्दू मार्ग में विद्युत पोल हटाए जाने की मांग के साथ ही कई सड़कों के निर्माण संबंधी समस्याएं उठाई। हिमतड़ के प्रधान ने सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर को ठीक करने, स्वजल विभाग से शौचालय निर्माण की धनराशि देने, कृषि विभाग की ओर से कृषि बीज और यंत्र उपलब्ध कराने की मांग की। सीडीओ ने मुख्य कृषि अधिकारी को बीएडीपी के तहत प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समूहों के माध्यम से कृषि उपकरण, यंत्र उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में मेरा गांव मेरा सड़क के तहत चार सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए ग्रामीणों को निशुल्क भूमि देनी होगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुग्ताल ने सभी प्रतिनिधियों को राज्यवित्त, 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि, उसके व्यय किए जाने आदि के बारे में जानकारी दी। कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना को शीघ्र पूर्ण किया जाए। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने मनरेगा और अन्य विकास से संबंधित योजना के साथ ही विभिन्न विभागों के कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
विज्ञापन