फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   barph se dhanke parvataarohiyon ke shav

बर्फ से ढंके पर्वतारोहियों के शव

Fri, 07 Jun 2019 10:56 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 07 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
barph se dhanke parvataarohiyon ke shav
हिमपात होने से बर्फ में ढकने से नजर नहीं आए पर्वतारोहियों के शव। - फोटो : पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। हिमालयी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात भारी बर्फबारी होने से नंदा देवी पर्वत पर पर्वतारोहियों के शव बर्फ से ढंक गए हैं। हेलीकॉप्टर से रेकी करने गई टीम को किसी भी पर्वतारोही का शव नजर नहीं आया। बर्फबारी से पहले वहां पांच शव और पर्वतारोहियों का सामान बिखरा देखा जा रहा था।
विज्ञापन


13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए रवाना हुए पर्वतारोहियों के 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे। सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। जिस स्थान पर शव पड़े थे वहां खतरनाक दर्रे होने से सेना के हेलीकाप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था।
विज्ञापन


शुक्रवार को दो चीता हेलीकॉप्टरों सहित चार हेलीकॉप्टरों से सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने नंदा देवी ईस्ट की चोटी और उसके आसपास रेकी की। इस दौरान पूरे हिमालयी क्षेत्र में ताजा हिमपात होने से शव नजर नहीं आए। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने बताया कि नंदा देवी पर्वत में बर्फ में जो शव नजर आ रहे थे वे अब बर्फ से ढंक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के एक्सपर्ट माउंटेनियर्स की टीम को पिंडारी ग्लेशियर की ओर से पैदल भेजने पर विचार विमर्श चल रहा है। शीघ्र ही शवों को निकालने के लिए एक्सपर्ट पर्वतारोहियों की टीम रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed