{"_id":"7c63387fe7f58dfc0019758285c08bde","slug":"bansptan-model-schools-will-now-study-through-english-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श विद्यालय बांसपटान में अब होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श विद्यालय बांसपटान में अब होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़।
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को विधायक नारायण राम आर्य ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बांसपटान का उद्घाटन किया। विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी से कक्षा पांच तक कक्षाएं संचालित होंगी। आदर्श विद्यालय का दर्जा मिलने से स्कूल में उल्लास का माहौल था। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विधायक आर्य ने कहा कि आदर्श विद्यालय का दर्जा मिलने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। स्कूल में नियमानुसार सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूल के प्रधानाध्यापक चंदन खाती ने बताया कि विद्यालय में आज ही से प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। स्कूल में टीचर रहे रिटायर्ड शिक्षक मंगल सिंह रावत (70) बताते हैं कि प्राथमिक स्कूल बांसपटान की स्थापना 3 दिसंबर 1965 को हुई थी। तब इसका भवन निर्माण 16000 रुपये की लागत से हुआ था। जिसमें 8000 रुपये शासन से मिले थे।
8000 रुपये का अंशदान क्षेत्र के लोगों ने दिया था। स्कूल अब भी उसी भवन में चलता है। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी योगेश महरा, ब्लाक समन्वयक रमश बोरा, संकुल समन्वयक सुरेश सिंह डसीला, महेंद्र वल्दिया, कांग्रेस चंदन वाणी, महेश डसीला, देवेंद्र मेहता, आनंद बोरा, खिलपति पांडे, गिरीश उपाध्याय, सुंदर बोरा, मोहन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र लाल, पूरन रावत, ललित उपाध्याय, बबलू बोरा मौजूद थे।