फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bansptan model schools will now study through English

आदर्श विद्यालय बांसपटान में अब होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई

Mon, 15 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़। Updated Mon, 15 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को विधायक नारायण राम आर्य ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बांसपटान का उद्घाटन किया। विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी से कक्षा पांच तक कक्षाएं संचालित होंगी। आदर्श विद्यालय का दर्जा मिलने से स्कूल में उल्लास का माहौल था। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विधायक आर्य ने कहा कि आदर्श विद्यालय का दर्जा मिलने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। स्कूल में नियमानुसार सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूल के प्रधानाध्यापक चंदन खाती ने बताया कि विद्यालय में आज ही से प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। स्कूल में टीचर रहे रिटायर्ड शिक्षक मंगल सिंह रावत (70) बताते हैं कि प्राथमिक स्कूल बांसपटान की स्थापना 3 दिसंबर 1965 को हुई थी। तब इसका भवन निर्माण 16000 रुपये की लागत से हुआ था। जिसमें 8000 रुपये शासन से मिले थे।
विज्ञापन


8000 रुपये का अंशदान क्षेत्र के लोगों ने दिया था। स्कूल अब भी उसी भवन में चलता है। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी योगेश महरा, ब्लाक समन्वयक रमश बोरा, संकुल समन्वयक सुरेश सिंह डसीला, महेंद्र वल्दिया, कांग्रेस चंदन वाणी, महेश डसीला, देवेंद्र मेहता, आनंद बोरा, खिलपति पांडे, गिरीश उपाध्याय, सुंदर बोरा, मोहन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र लाल, पूरन रावत, ललित उपाध्याय, बबलू बोरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed