फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bans on road

रोड पर लगे रोक

Wed, 01 Apr 2015 11:03 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bans on road
टकाड़ी गांव के लिए सड़क का निर्माण शुरू होने से एक बार फिर दाड़िमखोला और कुजौली गांव के लोग भड़क गए हैं। बुधवार को दोनों गांवों के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। गांव के लोगों का आरोप है कि प्रशासन की अनुमति से ही यह रोड काटी जा रही है। क्योंकि इससे पहले दिसंबर 2014 में विरोध प्रदर्शन, मारपीट और आंदोलन को देखते हुए सड़क निर्माण पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

दाड़िमखोला और कुजौली गांव के लोगों का कहना है कि यह सड़क बिना अनुमति के ही कुछ लोग अपनी सुविधा के लिए बना रहे हैं। सड़क निर्माण के नाप जमीन काटी जा रही है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम रात के अंधेरे में किया जा रहा है। बताया गया है कि उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने 19 दिसंबर 2014 को रोड कटान के विरोध के बाद गांव का दौरा किया था। उन्होंने लिखित आदेश दिया था कि रोड कटान का काम तत्काल बंद किया जाए अन्यथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कुछ समय तक चुप रहने के बाद 31 मार्च की रात से फिर सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। गांव के लोगों ने इस आशय का पत्र भी जिलाधिकारी को दिया है। प्रदर्शन में ललित तड़ागी, रणवीर सिंह, होशियार खत्री, पदम सिंह खनका, धीरेंद्र सिंह तड़ागी, लक्ष्मण सिंह, हनुमान सिंह, अर्जुन सिंह, जोगा सिंह, सुरेंद्र सिंह, सावित्री तड़ागी, निर्मला देवी, गोविंदी देवी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed