{"_id":"619be8fddc094179236764c7","slug":"bankot-mahostsava-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld445375858","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनकोट महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनकोट महोत्सव का रंगारंग आगाज
विज्ञापन
बनकोट महोत्सव का शुभारंभ करती जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। खेल मैदान में सोमवार से चार दिनी बनकोट महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों और सांस्कृतिक दलों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शरदोत्सव महोत्सव समिति की ओर से आयोजित बनकोट महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और सीडीओ अनुराधा पाल ने किया। उन्होंने सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
महोत्सव का समापन 25 नवंबर को होगा। इस मौके पर जिपं सदस्य नेहा बोरा, जिपं सदस्य दिवाकर रावल, मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत, हीरा बोरा, अध्यक्ष महोत्सव समिति रविंद्र बनकोटी, प्रमोद बनकोटी, सूरज बनकोटी, मुकेश बनकोटी आदि थे।
विज्ञापन
शिविर में 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट के शरद उत्सव में लगी प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगे हैं। बाल विकास के स्टाल पर सीडीपीओ पुष्पा गर्ब्याल, मुख्य सेविका हरिप्रिया पंत और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने टीएचआर, नंदा गौरा, महालक्ष्मी किट, प्रधानमंत्री मात्र वंदन आदि योजनाओं की जानकारी दी।
इसमें निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जिसमें डॉ. नीरज कोहली, डॉ. नीतू कार्की, डॉ. बालम बोरा आदि चिकित्सा अधिकारियों ने 70 मरीजों का परीक्षण कर जरूरतमंद लोगों को औषधि बांटी। कई लोगों को आयुष रक्षा किट भी निशुल्क बांटी गई।
नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कोहली ने बताया कि आयुष विभाग आयुष्मान भारत और आयुष मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है। बताया कि यह शिविर मेले की समाप्ति तक चलेगा। शिविर में फार्मेसिस्ट प्रदीप कुमार, वार्डब्वॉय अनिल गिरी आदि का सहयोग रहा।