फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bamboo reached the finals after defeating Manu

जय काल भैरव क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची बांस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bamboo reached the finals after defeating Manu
पिथौरागढ़ के बांस में क्रिकेट का सेमीफाइनल खेलने को तैयार टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। गोरंग घाटी के बांस में चल रही जय काल भैरव क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में पहाड़ी ब्वॉयज बांस ने मानू को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को बांस खेल मैदान में पहला सेमीफाइनल मुकाबला पहाड़ी ब्वॉयज बांस और मानू बीच खेला गया। मानू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मानू ने निर्धारित 16 ओवरों में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांस की टीम ने आठ ओवर में 104 रन जुटाकर छह विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम के गोपिल ने 41 रन बनाए। अंपायर सौरभ मारकाना, खड़क सिंह रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नवीन चंद्र जोशी, नवीन खत्री, त्रिलोक बिष्ट ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। शानदार गेंदबाजी के लिए बांस के बबलू मैन ऑफ द मैच रहे। सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल तल्ली सार और खती गांव के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed