{"_id":"1d8fc5dea837a38223333cc4de0bc748","slug":"baitdi-second-municipality-in-the-district-came-into-being-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित ग्रेड पे के लिए कोषागार कर्मी हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित ग्रेड पे के लिए कोषागार कर्मी हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित ग्रेड पे की मांग को लेकर कोषागार कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही। हड़ताल को समर्थन देने कई संगठनों के कर्मचारी भी पहुंचे। धरना स्थल पर ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, महामंत्री उमेद सिंह बिष्ट ने सभा को संबोधित किया। कहा कि जब तक उत्तराखंड शासन की ओर से संशोधित ग्रेड पे का शासनादेश जारी नहीं किया जाता, कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहेंगे। कोषागार संगठन के अध्यक्ष महेश चंद्र भट्ट, जिला मंत्री धर्म राम, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र रजवार, दीपक वर्मा, लक्ष्मण सिंह टोलिया, मोहम्मद इमरान, ईश्वर बुद्धियाल, मनोज कुमार पंत, हरीश सामंत, हरिकृष्ण, भुवन उप्रेती, श्याम सिंह, आरएस मेहता, दीपक राय, गौरव भारती आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन