{"_id":"471f51adc27b07bc6b69daf6fecbc227","slug":"baitdi-second-municipality-in-the-district-came-into-being-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतड़ी जिले में दूसरी नगरपालिका अस्तित्व में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैतड़ी जिले में दूसरी नगरपालिका अस्तित्व में आई
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट /पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी नेपाल के बैतड़ी जिले में पाटन नगर को भी पालिका का दर्जा मिल गया है। अब बैतड़ी में दो पालिकाएं हो गई हैं। इससे पहले यहां पर दशरथचंद नगरपालिका थी। इसका मुख्यालय गढ़ी में है। पाटन नगरपालिका का उद्घाटन नेपाल के अर्थ राज्यमंत्री दामोदर भंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका बनने से पाटन मार्केट में शहरी सुविधाएं मिलने लगेंगी। पालिका क्षेत्र में आने वाले मोहल्लों में नए रास्तों का निर्माण होगा, जगह-जगह शौचालय बनाए जाएंगे। पानी के निकास के लिए नालियां बनाई जाएंगी।
पाटन नगरपालिका के नवनियुक्त कार्यकारी अधीक्षक दशरथ राम ओड़ ने बताया कि नगरपालिका की ओर से आगामी वर्ष में किए जाने वाले सभी कामों के लिए प्रस्ताव पास कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पालिका क्षेत्र में जितने भी काम किए जाने हैं उनका सारा ब्योरा सार्वजनिक कर दिया गया है। नगरपालिका बनने से पाटन के लोगों में खुशी है। नेपाल सरकार ने इतने दूरस्थ इलाके में लोगों को नगरीय सुविधाएं देने की पहल की है।