{"_id":"694c1efc981c9e3b1f0a722e","slug":"badonis-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-133385-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धूमधाम से मनाई गई बडोनी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धूमधाम से मनाई गई बडोनी की जयंती
Wed, 24 Dec 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के डिग्री कॉलेज अमोड़ी में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत- कॉलेज
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में लोक संस्कृति दिवस पर उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने स्व. बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने बच्चों को उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर बालिकाओं ने लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। नृत्य में माही पुनेठा, पाश्वी और निकिता, मीना, दिव्या और प्रांजल की प्रस्तुति सराही गई। शीतावकाश पूर्व अंतिम कार्य दिवस पर क्रिसमस और नववर्ष के लिए ग्रीटिंग निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें हिमानी उपाध्याय प्रथम, पाश्वी सुतेड़ी द्वितीय और निशा बगौली तृतीय रहीं। चित्रा भट्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। आयोजन में इंद्रा आर्या, ओमप्रकाश बगौली व रश्मि उपाध्याय निर्णायक रहे।
विज्ञापन