फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad Road in Ganai Gangoli

Pithoragarh News: सड़क बदहाल, सीएचसी तक नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस

Mon, 24 Apr 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Ganai Gangoli
गणाई गंगोली में सड़क बदहाल होने से सीएचसी तक नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस।
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। सड़क की बदहाली के कारण मरीजों को लाने-ले जाने वाली एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच पाती। मरीजों को अस्पताल से करीब 150 मीटर पहले ही उतार दिया जाता है जिसके बाद मरीज को हाथ पकड़कर या फिर पीठ पर लादकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में विधायक निधि से सीएचसी तक 150 मीटर सड़क का निर्माण किया गया था। इसके बाद ध्यान नहीं देने से 15 साल में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिस कारण एंबुलेंस सीएचसी परिसर तक नहीं पहुंच पाती है। मरीजों को परिसर से थोड़ा दूर ही उतारना पड़ता है। इसके बाद मरीजों को पीठ पर या हाथ पकड़कर अस्पताल तक लाया जाता है। यदि मरीज अधिक गंभीर है तो उसे अस्पताल कर्मी और परिजन स्ट्रेचर से लाते हैं।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट कमल वर्मा ने बताया कि सड़क सुधारीकरण के लिए विभाग के स्तर से प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि अस्पताल की सड़क की स्थिति से विधायक फकीर राम टम्टा को अवगत कराया गया है। सड़क का शीघ्र सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed