फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad Road For Gunji in Vyas vally

आठ दिन बाद गुंजी से पहुंचे आयुष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bad Road For Gunji in Vyas vally
धारचूला के व्यास घाटी में ऊं पर्वत क्षेत्र में आयुष पंत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला। व्यास घाटी के आदि कैलाश में दर्शन के लिए गए आयुष पंत आठ दिन बाद पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों की स्थिति अभी ठीक नहीं है, हालांकि सड़क खोलने का काम जारी है। अगर फिर से बारिश हुई तो सड़क बंद होना निश्चित है।
विज्ञापन

टकाना निवासी आयुष 16 अक्तूबर को आदि कैलाश, ऊं पर्वत और पार्वती कुंड के दर्शन के लिए बाइक से व्यास घाटी गए थे। 17 अक्तूबर को दर्शन के बाद वो गुंजी पहुंचे लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनकी की राह मुश्किल हो गई।
विज्ञापन

संचार सेवा बदहाल होने के कारण उनका किसी से संपर्क नहीं हो पाया। 18 अक्तूबर को बर्फबारी शुरू होने से ठंड के कारण हालात बेहद खराब होने लगे। इस कारण उन्हें चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें लगातार लोगों के फंसे यहां-वहां फंसे होने की सूचना मिलने लगी। सड़क खुलने के बाद 25 अक्तूबर को वह गुंजी से धारचूला पहुंचे और इसके बाद पिथौरागढ़ आए।
सड़क पर आवाजाही खतरनाक
पिथौरागढ़। आयुष ने बताया गुंजी तक सड़क बेहद खराब है। पहाड़ी से कभी भी मलबा नीचे गिर सकता है। अगर बारिश हुई तो फिर से हालात बेहद खराब हो जाएंगे। जहां-जहां रास्ते खराब हैं, वो बाइक को खराब रास्तों से बड़ी मुश्किल से लेकर आए।
जहां बाइक आगे ले जाना संभव नहीं था, वहां जेसीबी से बाइक को आगे बढ़ाया। कई लोग तो सड़कें खुलने से पहले ही अपने वाहन छोड़कर हेलिकॉप्टर से या फिर पैदल ही पैदल ही लौट आए। बताया कि अभी भी पिथौरागढ़ क्षेत्र के 16 लोगों की बाइकें और कारें वहां हैं।

क्रीड़ाधिकारी और श्रम अधिकारी ने की पूरी मदद
पिथौरागढ़। आयुष पंत ने बताया क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी और श्रम अधिकारी दीपक कुमार ने फंसे लोगों की हरसंभव मदद की। उन्होंने मौसम खराब होने के कारण फंसे लोगों के रहने से लेकर खाने की हर व्यवस्था की। फंसे लोगों को ढाढ़स भी बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed