{"_id":"6068af6b8ebc3e8d2b2dcee6","slug":"bad-health-facilities-of-mahila-hospital-pithoragarh-news-hld420426499","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सीएमओ कार्यालय में धरना करते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए आप कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर उपवास किया।
उन्होंने सीएमओ के माध्यम से राज्यपाल को नौ सूत्री ज्ञापन भेजा। उन्होंने व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। आप कार्यकर्ता शनिवार को सीएमओ कार्यालय में एकत्र हुए।
उन्होंने वहां राज्य सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन कर उपवास रखा। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में निश्चेतक का पद खाली है। एक साल से अधिक समय से अस्पताल में खुशियों की सवारी बंद है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012-13 सीएम ने घोषणा के बाद भी अस्पताल में 50 बेड नहीं बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल में पैथोलॉजी लैब खोलकर शीघ्र तकनीशियन नियुक्ति करने की मांग की। उन्होंने अस्पताल में 24 घंटे पेयजल दिलाने, सभी खाली पद भरने, ओटी, प्रसव कक्ष के आधुनिकीकरण, तीमारदारों के लिए अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की मांग की है।
आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री, डॉ. लोकेश जोशी, राकेश वर्मा, गिरीश जोशी, चंद्रशेखर पुनेड़ा, महादेव भट्ट, छवि दत्त वर्मा, केएन उपाध्याय, नवीन शर्मा, इमरान अली आदि रहे।