फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad BSML in Nachani

बदहाल संचार के लिए फूंका बीएसएनएल का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bad BSML in Nachani
नाचनी (पिथौरागढ़)। एक माह पूर्व जब समकोट में बीएसएनएल का मोबाइल टावर स्थापित हुआ था तो क्षेत्र के लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं था। दूर शहरों में काम कर रहे अपने बच्चों के साथ ही परिजनों से बातचीत करने के लिए करीब डेढ़ हजार लोगों ने मोबाइल खरीदे। वह क्षेत्र के संचार संपन्न होने के कसीदे पढ़ पाते इससे पहले ही टावर ने काम करना बंद कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

समकोट के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने आंदोलन कर बीएसएनएल का टावर लगवाया था। बिजली की लाइन बनाई गई। बिजली न होने की दशा में जेनरेटर भी स्थापित किया गया। दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण, बिजली हमेशा नहीं रहती लेकिन डीजल के अभाव में जेनरेटर नहीं चलाया जाता है।
विज्ञापन

कभी नेटवर्क प्रणाली ही काम नहीं करती। संचार विभाग की ऐसी कार्यशैली से ग्रामीणों में रोष है। टावर लगते ही चार हजार की आबादी वाले गांव में ग्रामीणों ने डेढ़ हजार फोन खरीदे। जो नेटवर्क नहीं होने पर शोपीस बन गए है। प्रधान ने शीघ्र नेटवर्क बहाल न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल संचार के लिए फूंका बीएसएनएल का पुतला
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। कानड़ी के ग्रामीणों ने बदहाल संचार के खिलाफ बीएसएनएल का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह से क्षेत्र में संचार सेवा खराब है। इससे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता करन लाबड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कानड़ी में एकत्र होकर बीएसएनएल के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सीमांत के अधिकतर लोग बीएसएनएल पर निर्भर हैं। आए दिन संचार सेवा खराब होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

एक माह से संचार सेवा बदहाल होने से छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विभाग को बताने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। भूपेंद्र प्रसाद ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी बीएसएनएल कार्यालय का घेराव और तालाबंदी करने के लिए मजबूर होंगे। वहां दिनेश आर्य, अजय कोहली, अंशु चंद, रोहित लाबड़, सुरेश कुमार, गोपाल राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed