फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BA 400 took admission in the first semester

400 ने लिया बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश

Fri, 22 Jul 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग Updated Fri, 22 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
BA 400 took admission in the first semester
बेड़ीनाग कालेज में प्रवेश लेने के लिए पहुंची छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में शुक्रवार तक बीए प्रथम सेमेस्टर में 400 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया। प्रवेश लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 150 और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 75 प्रवेश हो गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया का निरीक्षण कर रहे वरिष्ठ प्राध्यापक डा. अजय शुक्ल ने बताया कि मौसम खराब होने से शुक्रवार को प्रवेश की गति थोड़ी धीमी हुई। उन्होंने कहा कि अभी प्रवेश जारी हैं।

विज्ञापन


बेड़ीनाग पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू हो गए हैं। अब तक 600 छात्र-छात्राओं ने फार्म जमा किए हैं। प्राचार्य डा. डीके पांडे ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही प्रवेश दिए जा रहे हैं। मेरिट के अनुसार कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। कॉलेज में प्रवेश फार्म जमा कराने वालों की काफी भीड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed