{"_id":"67f6af9be4fa38e3d7030c09","slug":"ayushman-cards-started-being-made-in-gangolihat-chc-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-126340-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनने हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनने हुए शुरू
Wed, 09 Apr 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी गंगोलीहाट में आयुष्मान कार्ड बनाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। आखिरकार सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। आयुष्मान कार्ड न बनने से लोगों को निशुल्क इलाज नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही थी।
गंगोलीहाट सीएचसी में लंबे समय से आयुष्मान कार्ड बनाने का काम बंद था। क्षेत्र के लोग हर रोज आयुष्मान कार्ड बनाने सीएचसी पहुंच रहे थे लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा था। कार्ड न होने से लोगों को अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा भी नहीं मिल रही थी। टीम एक कोशिश सहित क्षेत्र के लोगों ने सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग पर आंदोलन किया था।
आखिरकार उनकी यह पहल रंग लाई है। सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। टीम एक कोशिश के भूपेश पंत, सभासद चारू दीपक बोरा, प्यारेलाल साह, व्यापार संघ उपाध्यक्ष जगदीश बोरा, मनीष बिष्ट सहित अन्य लोगों ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। संवाद