फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Awairness Programme By Ajay Oli

अजय ओली नंगे पैर 750 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों का करेंगे भिक्षा नहीं शिक्षा देने के लिए जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Awairness Programme By Ajay Oli
अजय ओली। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अजय ओली ने उत्तराखंड के 13 जिलों में की जाने वाली जागरूकता यात्रा का शुरू कर दी है। वह नंगे पैर 750 किमी पैदल और 8000 किमी की कुल यात्रा कर 5000 से अधिक युवाओं और लोगों को भिक्षा न शिक्षा और नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

यात्रा शुरू करने से पूर्व अजय ने शनिवार को स्थानीय कोचिंग संस्थान के बच्चों के साथ कार्यक्रम किया। उन्होंने यहां बच्चों को जागरूक किया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने अजय के प्रयासों की सराहना की और उन्हें जागरूकता अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। अजय ने बताया कि यात्रा आठ जून तक चलेगी। इसमें वह विभिन्न संगठन, शासन-प्रशासन का सहयोग लेंगे। लोगों ने इस अभियान के लिए उन्हें शुभकामना दीं।
विज्ञापन

मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के टाणा गांव निवासी अजय ने वर्ष 2015 में बच्चों के लिए जीवन समर्पित कर लखनऊ से नंगे पांव पैदल यात्रा शुरू कर अपने अभियान की शुरुआत की। मानव संसाधन, होटल मैनेजमेंट और टूरिज्म में मास्टर्स डिग्री ले चुके अजय ने प्राइवेट कंपनी की नौकरी छोड़कर निराश्रित बच्चों के लिए खुद को समर्पित किया। उन्होंने देशभर के 110 से अधिक शहर, आठ राज्य, 1300 से अधिक संस्थानों में जाकर तीन लाख से अधिक लोगों को जागरूक कर हजारों लोगों को अभियान से जोड़ा। वह एक लाख से अधिक किमी तक नंगे पांव यात्रा कर चुके हैं। अजय 17000 से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ चुके हैं। इसके लिए अगस्त 2021 में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अजय को नेशनल यूथ अवार्ड से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed