फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Auspicious time to tie Rakhi from 1:32 pm

Pithoragarh News: दोपहर 1ः 32 बजे से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Mon, 19 Aug 2024 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 19 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Auspicious time to tie Rakhi from 1:32 pm
पिथौरागढ़/चंपावत। सीमांत जिले में रक्षाबंधन का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को देखते हुए रविवार को अधिकांश दुकानें खुली रहीं। इस दौरान लोगों ने राखी, मिठाई, गिफ्ट आदि की खरीदारी की। पिथौरागढ़ और चंपावत में ज्योतिषियों ने बताया है कि रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त दोपहर 1ः 32 बजे से है।
विज्ञापन

रविवार को जनपद के अधिकांश बाजारों में चहल-पहल रही। ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी लोग खरीदारी को पहुंचे। मिठाई विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से सजा दिया है। राखी, गिफ्ट पैक, कपड़े आदि की भी खूब खरीदारी हुई। पंडितों के अनुसार सोमवार को भद्रा सुबह 5ः52 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 1ः32 बजे समाप्त होगी। इसके चलते रक्षाबंधन का पर्व दोपहर 1ः 32 से रात को 9ः 07 बजे तक मनाया जा सकता है। जनेऊ भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोपहर में ही धारण किया जाएगा। इससे पूर्व ऋषि तर्पण किया जाएगा। पर्व को देखते हुए रविवार को टैक्सी स्टैंड पर भी भीड़भाड़ रही। आसपास के क्षेत्रों की अधिकांश महिलाएं अपने भाइयों की कलाई में राखी सजाने को निकल गई हैं। संवाद
विज्ञापन

चंपावत में अंक ज्योतिष और वास्तुशास्त्री पंकज कलखुड़िया ने बताया कि राखी बांधने का समय दोपहर में 1: 32 बजे से रात 9:08 बजे तक है। उन्होंने बताया राखी बांधते समय येन बद्धो बलि राजा, दानवेंद्रो महाबल:, तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि,रक्षे माचल माचल: मंत्र का उच्चारण जरूर करें। इस दिन त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग, शश राजयोग और शुक्रादित्य राजयोग बन रहे हैं। इस साल रक्षाबन्धन पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा 19 अगस्त की रात 2:21 बजे से लग जाएगी। साथ ही भद्रा का समापन दोपहर 1:30 मिनट पर होगा। इस बार भद्रा पाताल लोक की रहेगी, जो कि सामान्य फलदायक रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की कलाई पर प्यार की डोर बांधने 16 किमी पैदल कनार पहुंचेंगी बहनें
पिथौरागढ़। जिले के कई गांव अभी भी सड़क से नहीं जुड़ सके हैं। इनमें धारचूला विधानसभा क्षेत्र के कनार और मेतली गांव पहुंचने के लिए लोगों को 16 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। रक्षाबंधन के दिन बहनों को भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए पैदल ही चलना पड़ेगा। इसके अलावा अभी जिले के डीडीहाट और मुनस्यारी, धारचूला क्षेत्र की कई सड़कें बंद हैं। सड़कों के बंद होने से बहनों को पैदल ही आवागमन करना होगा।

जवानों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर रक्षा का लिया वचन
बनबसा (चंपावत)। हरेला क्लब महिला विंग की अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में एसएसबी कैंप गड्डा चौकी में महिला सदस्यों ने रक्षाबंधन का आयोजन किया। बहनों ने एसएसबी के जवान भाइयों को राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
बहनों ने भाइयों के लिए घर से ही कुमाऊंनी पकवान पुए, बड़े, पूरी, आलू के गुटके, फल, मिठाइयां आदि ले गई थीं। महिला सदस्यों ने फौजी भाइयों को आशीर्वाद दिया।
एसएसबी के इंस्पेक्टर सुशील कुमार आदि ने महिला विंग को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में महिला विंग की संरक्षिका गीता चंद, एमडीएम स्कूल प्रिंसिपल सुनीता चंद, सचिव पुष्पा मुरारी, उप सचिव हेमा जोशी, कल्पना जोशी, रेवती जुकरिया, नेहा पांडे, अनीता नैथानी शामिल रहीं। संवाद


बहनों ने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीद

टनकपुर (चंपावत)। भाई-बहन के पावन पर्व राखी को लेकर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में खासी गहमागहमी रही। राखी की दुकानों और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ भाड़ रही। इससे व्यापारियों के भी चेहरे खिले रहे। नगर के मुख्य बाजार में राखी की सजी दुकानों में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से ही दूर दूर से बसों और ट्रेन से बहनों का अपने भाइयों के पास आना जारी रहा। बसों में भी भीड़ रही। संवाद



महिला मोर्चा ने पुलिस कर्मियों के हाथ में बांधी राखी

बनबसा (चंपावत) । भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी के नेतृत्व में महिलाओं ने पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। मोर्चे की बहनों ने रक्षा के पवित्र धागा बांध पुलिस कर्मियों से उनकी रक्षा का वचन लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी ने थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह को राखी बांध कर किया। यहां कई महिलाएं मौजूद रहीं।

आईटीबीपी, पुलिस जवानों की कलाइयों पर बांधी राखी

पिथौरागढ़। एकल अभियान के तहत रविवार को ग्राम संगठन महिला विभाग की ओर से रक्षा बंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की सदस्यों ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस की जाजरदेवल वाहिनी में हिमवीरों की कलाइयों पर राखियां बांधी। संगठन की सदस्यों ने पुलिस की ऐंचोली चौकी में राखी बांधी। इधर, गंगोलीहाट थाने में तैनात पुलिस जवानों को भी बहनों ने राखी बांधी। इस कार्यक्रम में अभियान प्रमुख पिंकी चौहान, कार्यालय प्रमुख अंकिता बोहरा, दीपशिखा, सपना पांडे, कविता उप्रेती, हेमा, नेहा और समिति से बसंत पुनेठा, शिवम कापड़ी, नवीन जोशी अन्य लोग शामिल रहे।



रक्षाबंधन पर राजयोग सेवा केंद्र में हुए कार्यक्रम

पिथौरागढ़। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ब्रह्मकुमारीज राजयोग सेवा केंद्र चिमस्यानौला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पिथौरागढ़ सेवा केंद्र की संचालिका ब्रहमकुमारीज महिमा, कविता ने रक्षाबंधन पर्व के बारे में जानकारी दी। विशेष अतिथि हेमंत गुरु ने दीप प्रज्ज्वलित किए। बाद में आईटीबीपी, कोतवाली आदि जगहों पर देश की सुरक्षा में जुटे जवानों को राखी बांधी। यहां वंदना, कुसुम आदि मौजूद रहीं।




जाग उठा पहाड़ ने बहनों के लिए की मुफ्त टैक्सी की व्यवस्था

पिथौरागढ़। भाई बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को मनाया जाएगा। पिथौरागढ़ में रोडवेज की बसों के अलावा टैक्सियों में भी बहनें मुफ्त में सफर कर सकेंगी। जाग उठा पहाड़ ने राखाी बांधने के लिए जाने वाली बहनों के लिए लगभग 25 टैक्सियों में मुफ्त सफर की व्यवस्था की है। जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने बताया कि रक्षाबंधन पर दूर दराज से बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जाती हैं। बहनों को कई बार महंगा किराया देकर आवागमन करना होता है। इसको देखते हुए जाग उठा पहाड़ ने इस बार विभिन्न रूटों पर लगभग 25 टैक्सियों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जिन टैक्सियों में जाग उठा पहाड़ का बैनर लगा होगा, उनमें बहनें मुफ्त सफर कर सकेंगी। सं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed