{"_id":"57b5eddf4f1c1b705e6ebd88","slug":"atun-fraud-team-will-festival-presentation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठूं महोत्सव में छलिया दल भी देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठूं महोत्सव में छलिया दल भी देंगे प्रस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
आठूं महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठूं महोत्सव के दौरान मुख्य कार्यक्रम के साथ इस बार छलिया दलों की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आठूं महोत्सव की तैयारी के लिए यहां हुई बैठक में कहा गया कि सभी कार्यक्रम रामलीला मैदान में होंगे। 24 अगस्त की सुबह झांकी के साथ आठूं महोत्सव का आगाज होगा। लीलावती देवी और सुनील वर्मा के नेतृत्व में यह झांकी निकलेगी। दूसरे दिन 25 अगस्त को सेरा खड़कोट से निकलने वाली झांकी का नेतृत्व रेखा जोशी करेंगी।
विज्ञापन
पहले दिन गौरा की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा, जबकि दूसरे दिन महेश की प्रतिमा स्थापित होगी। महोत्सव का आयोजन संयुक्त रूप से रामलीला प्रबंधकारिणी समिति और सांस्कृतिक महोत्सव समिति करेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भूपेंद्र सिंह माहरा ने कहा कि आयोजन को भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। सांस्कृतिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष विक्रांत पुनेड़ा ने कहा कि सभी लोगों को दायित्व सौंप दिए गए हैं। महोत्सव के दौरान झोड़ा, चांचरी, खेल, ठुलखेल, हिलजात्रा, न्योली, छपेली, ऐंण, काथा जैसे कार्यक्रम भी होंगे। नई पीढ़ी को आठूं का महत्व बताने और उनको इसकी परंपराओं से अवगत कराने के लिए हर वर्ष यह आयोजन होता है।
विज्ञापन