{"_id":"5860017b4f1c1b2a41eeb3af","slug":"atmosphere-of-joy-at-christmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर उल्लास का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर उल्लास का माहौल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस मनाने को जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस पर रविवार को यहां उल्लास का माहौल रहा। सुबह ठीक दस बजे से मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पादरी एके चरन ने लोगों को प्रभु यीशु की जीवनी के बारे में बताया। साथ ही प्रेम और सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की।
विज्ञापन
बाद में ईसाई समुदाय के लोगों के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। इससे पहले शनिवार की पूरी रात ईसाई समाज के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। रविवार को सभी घरों में यीशु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटे गए।
विज्ञापन
पाठक ने क्रिसमस ट्री रोपा
पिथौरागढ़। वर्ष 2013 से लगातार क्रिसमस पर क्रिसमस-ट्री का रोपण कर रहे राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी के प्रधानाध्यापक मोहन चंद्र पाठक ने रविवार को भी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा संपन्न होने के बाद क्रिसमस-ट्री रोपा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पाठक ने पादरी एके चरन, मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीआर डीन, पूर्व प्रधानाचार्य पी तिवारी, विमलदीप फिलिप, योगेश, शैलजा पाठक की उपस्थिति में यह ट्री रोपा। क्रिसमस-ट्री को खुशहाली, शांति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
बच्चों को गिफ्ट दिए
पिथौरागढ़। क्रिसमस-डे पर नन्हीं चौपाल की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में बंजारों के बच्चों को गिफ्ट दिए गए। नन्हीं चौपाल के संयोजक विप्लव भट्ट और राजीव पांडे के इस कार्यक्रम में सीडीओ आशीष चौहान की पत्नी अनुकृति शर्मा चौहान, डीएम डा. रंजीत सिन्हा की पुत्री दक्षयानी और सीडीओ का बेटा अध्वर्यु शामिल थे। इन लोगों ने बंजारों के बच्चों को फल, चाकलेट जैसी सामग्री बांटी। कार्यक्रम में प्रिया जोशी भी मौजूद थीं।