{"_id":"62cb1693fdf10c250c5289b6","slug":"ateck-of-policeman-in-thal-pithoragarh-news-hld4686507183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल/पिथौरागढ़। गाली गलौज कर रहे दुकानदार को समझाने गए पुलिस जवानों पर दुकानदार फंटी से हमला कर दिया। लकड़ी की फंटी से दोनों जवान घायल हो गए। एक जवान को उपचार के लिए हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विजय कुमार की सूचना पर थल थाने से आरक्षी हरीश राम वर्मा और गणेश राम शांति व्यवस्था बनाने के लिए नौ जुलाई को मुवानी तिराहे पर पहुंचे। इसी दौरान किशन सिंह भैसोड़ा अपनी किराने की दुकान से सड़क पर आकर गाली गलौज करने लगा। विजय के साथ पुलिस जवानों को देख दुकानदार भड़क गया। जब पुलिस टीम ने किशन को समझाने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी की फंटी से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने हमले की सूचना थल थाने में दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी किशन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ थल थाने में आईपीसी की धारा 186/332/353/307/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घायल पुलिस कर्मियों को चिकित्सा के लिए पीएचसी गौचर ले जाया गया। कांस्टेबल गणेश राम को गंभीर चोटिल लगने पर चिकित्सकों ने 108 सेवा से उसे जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर किया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। आरोपी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाने गई पुलिस टीम पर हमला करना गंभीर विषय है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।