फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ATC will be shifted.

Pithoragarh News: नैनीसैनी एयरपोर्ट से एटीसी को हटाने की तैयारी

Sun, 05 Mar 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
ATC will be shifted.
नैनीसैनी एयरपोर्ट। संवाद
पिथौरागढ़। नैैनीसैनी हवाई अड्डे पिथौरागढ़ से नियमित हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीदों को फिर से झटका लगा है। एयरपोर्ट आथोरिटी ने एटीसी (एयर ट्रेफिक कंट्रोल) को नैनीसैनी हवाई अड्डे से हटाने के लिए ई-मेल भेजा है। एटीसी ने ई-मेल उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों से जानकारी मिली है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एटीसी को आए ई-मेल में लिखा है कि जब पिथौरागढ़ से वर्तमान में कोई हवाई सेवा चल ही नहीं रही है तो वहां उनका कोई काम नहीं है। इसलिए वह यहां से हटने के लिए तैयार रहें। सीमांत के लोग लंबे समय से नैनीसैनी हवाई अड्डे से नियमित विमान सेवा संचालित करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं की जा रही है। हाल ही में एयरपोर्ट को इंडियन एयरफोर्स को दे दिया गया है। सरकार का कहना था कि नैनीसैनी हवाई अड्डे को हिंडन एयरपोर्ट की तर्ज पर चलाया जाएगा लेकिन यहां से एटीसी को हटाने की तैयारियों के बाद नियमित हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


हवाई सेवा शुरू करने के लिए बस तारीख पर तारीख
29 वर्षों से है हवाई सेवा का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के लोगों को नियमित हवाई सेवा शुरू होने के लिए बस तारीख पर तारीखें ही मिल रही हैं। लोग पिछले 29 वर्षों से नियमित हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 जनवरी 1994 को मुलायम सिंह यादव ने नैनीसैनी हवाई पट्टी का शुभारंभ किया था। 29 वर्ष होने के बाद भी अब तक नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई है। छह वर्ष पूर्व 65 करोड़ रुपये की लागत से नैनीसैनी हवाई अड्डे का विस्तार किया गया। रन-वे को 1600 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा बनाया गया। हवाई पट्टी के विस्तार के बाद नवंबर 2015 में नौ सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग की गई। 26 जनवरी 2016 से नियमित उड़ान शुरू करने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक नियमित सेवा शुरू करने के नाम पर बस तारीख पर तारीख ही दी जा रही है। अब एटीसी के हटाने की तैयारी के बाद यहां से भविष्य में नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीदों को खत्म कर दिया है। बिना एटीसी के नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं की जा सकती हैं। डीएम रीना जोशी ने कहा कि नैनीसैनी एयरपोर्ट से एटीसी को हटाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

वर्ष 2018 में तैनात हुई थी एटीसी
पिथौरागढ़। वर्ष 2018 में नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल, फायर ब्रिगेड तैनात कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच टर्मिनल भवन में टिकट बुकिंग काउंटर खोला गया। आठ अक्तूबर 2018 को ट्रायल लैंडिंग हुई और डीजीसीए की अनुमति मिलने पर आखिरकार 17 जनवरी 2019 को पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी। संवाद


20 मार्च को रनवे पर फिसल गया था विमान
पिथौरागढ़। 11 अक्तूबर 2019 को गाजियाबाद के हिंडन के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू हुई लेकिन 20 मार्च 2019 को लैंडिंग के दौरान रनवे पर विमान फिसलने के बाद से सेवा ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed