फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   At half past ten thousand feet starting to motor bridge

साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर बनने लगा मोटर पुल

Mon, 28 Sep 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Sep 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 10500 फीट की ऊंचाई पर गुंजी और नपलच्यू गांव को जोड़ने के लिए मोटर पुल निर्माण का काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा कर लिया है। पुल बन जाने पर कैलास मानसरोवर यात्रियों, तिब्बत व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में आसानी हो जाएगी। अब कालापानी से गर्ब्यांग तक 20 किमी की दूरी में वाहनों का संचालन भी होने लगेगा। बीआरओ ने इतनी अधिक ऊंचाई में मोटरपुल निर्माण के लिए हेलीकाप्टर के जरिए निर्माण सामग्री पहुंचाई थी। बीआरओ की 67 निर्माण इकाई ने इस पुल का निर्माणकार्य शुरू किया।
विज्ञापन

बीआरओ के ऑफिसर कमांडिंग मनीष नारायण ने बताया कि गुंजी और नपलच्यू को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरे होने की स्थिति में है। यह पुल गुंजी के पास बहने वाली गुंजी नदी के ऊपर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुल की कुल लंबाई 130 फीट है। चार मीटर चौड़े इस पुल से 18 टन क्षमता का लोड ले जाया जा सकता है। यह पुल अब गुंजी और नपलच्यू गांव को जोड़ने के साथ साथ कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए सबसे अहम पुल हो गया है। बीआरओ इस समय तवाघाट से आगे मांगती से लेकर लिपुलेख दर्रे तक सड़क निर्माण के काम में जुटा हुआ है। कालापानी से गुंजी तक 12 किमी सड़क पहले ही बन चुकी है। अब यह पुल बन जाने के बाद वाहनों की आवाजाही गर्ब्यांग तक होने लगेगी। बीआरओ के अधिकारी कार्य की प्रगति से बेहद खुश हैं। एक सप्ताह के भीतर पुल का सारा काम पूरा करने के बाद इसका विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा। बीआरओ को अभी गर्ब्यांग से लेकर गर्वाधार तक 18 किमी लंबी सड़क का निर्माण करना है। यह सड़क बन जाने के बाद धारचूला का लिपुलेख दर्रे तक सीधे लिंक हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed