फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Assistant Engineer out of the meeting

सहायक अभियंता को बैठक से बाहर निकाला

Sun, 26 Nov 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sun, 26 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Assistant Engineer out of the meeting
मुनस्यारी में जनता दरबार में समस्या सुनते केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रविवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनी। मंत्री के जनता दरबार से कई अधिकारी नदारद रहे। मंत्री ने बैठक में शामिल होने के लिए लघु जल विद्युत निगम के उप महाप्रबंधक को निर्देश दिए थे, लेकिन उन्होंने अपने सहायक अभियंता को बैठक में भेज दिया था। इससे भड़के मंत्री ने सहायक अभियंता को बैठक से बाहर कर दिया। बैठक से जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई विभाग, आपदा प्रबंधन, एडीबी निर्माण खंड के अधिकारी भी नदारद रहे। मंत्री ने इन सभी अधिकारियों का जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


जनता दरबाद में मंत्री के सामने कुल 123 समस्याओं को रखा गया। इनमें से 72 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। लोगों ने गोरी नदी पर 2013 की आपदा में बहे पैदल पुल का निर्माण करने, मिलम-मुनस्यारी मार्ग पर जिमिघाट का पुल जल्द बनाने की मांग रखी। मंत्री ने दोनों पुलों का निर्माण अप्रैल से पहले पूरा करने के आदेश दिए। मंत्री ने क्वीरीजिमिया मार्ग, आलम दारमा मार्ग, सेमली मार्ग, कनार मार्ग, मेतली मार्ग, मानीधामी मार्ग, मेतली मार्ग आदि को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद मंत्री ने विवेकानंद इंटर कॉलेज का भ्रमण किया और बच्चों के पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली। बाद में मंत्री ने तल्ला जोहार के बिर्थी, गिरगांव, क्वीटी, तेजम, नाचनी में भी कार्यकर्ताओं एवं लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री के साथ भाजपा नेता जगत मर्तोलिया, शमशेर सिंह सत्याल, प्रयाग सिंह पालीवाल, मनोहर दरियाल, बसंती जोशी, गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, भगत मेहरा, बबलू लोहनी, नत्थी राम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed