फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aspectetions for Budget in Pithauragarh

केंद्र के बजट से सीमांत के लोगों को काफी उम्मीदें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Aspectetions for Budget in Pithauragarh
Aspectetions for Budget in Pithauragarh
पिथौरागढ़। केंद्र के बजट से सीमांत के लोगों को काफी उम्मीदें है। किसी को रोजगार तो किसी को महंगाई से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा को टैक्स में राहत की आस है तो व्यापारी वर्ग को भी टैक्सों के दायरों से छूट की उम्मीद है। सीमांत के लोगों को बागेश्वर रेल लाइन के लिए बजट के पिटारे से तोहफा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के लिए टैक्स लिमिट पांच लाख की जानी चाहिए। वर्तमान में ढाई लाख इनकम तक शून्य टैक्स है। इसे बढ़ाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को इससे राहत मिलेगी। - डॉ. जीसी पंत, विभागाध्यक्ष कॉमर्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण सबसे अधिक मार छोटे व्यापारियों पर पड़ी है। व्यापारियों को टैक्स और जीएसटी में राहत मिलनी चाहिए। उम्मीद है वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण व्यापारियों के हितों का ध्यान रखेंगी। - तपन रावत, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन सीमांत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण होने से आवाजाही सुगम होगी। मोदी सरकार के बजट के पिटारे में इस जरूरी रेल लाइन के लिए कुछ मिले तो बेहतर होगा। - सचिन चौधरी, व्यापारी
देश में बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। बजट से काफी उम्मीदें हैं। बजट में अगर रोजगार के नए अवसर मिले तो नौकरी की सीमा पार होने के करीब पहुंचे युवाओं को राहत की उम्मीद है। - नरेश भंडारी, युवा
बजट तो बनकर तैयार हो गया होगा। बस उसे पेश किया जाना ही शेष है। अब तो बस उम्मीद ही कर सकते हैं कि वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण बजट में हर तपके का ध्यान रखकर राहत देने का काम करें। - अक्षय भट्ट, युवा।
लोगों को केंद्रीय बजट में महंगाई को लेकर राहत मिलनी चाहिए। गैस सिलिंडर के लगातार बढ़ते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़कर रख दिया है। बजट ऐसा हो, जिससे महिलाओं को राहत मिले। - चंद्रा धपवाल, मुनस्यारी
पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर राहत देने वाला बजट जनता को मिले। महिलाओं के लिए विशेष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। कम दरों पर बेटियों को बेहतर शिक्षा का प्रावधान हो। - दीपा रावत, धारचूला
रसोई का बोझ कम करो सरकार
चंपावत। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण की ओर से मंगलवार को पेश होने वाले बजट के लिए महिलाओं में काफी उत्सुकता है। महिलाओं का कहना है कि केंद्रीय बजट में रसोई का बोझ कम करने के प्रावधान किए जाने चाहिए।
कामकाजी गृहिणियों ने कहा कि बजट में बढ़ती महंगाई से राहत के उपाय होने चाहिए। रसोई गैस सिलिंडर सहित खाने-पीने के सामान में लगातार हो रही मूल्यवृद्धि से महिलाओं के घर का बजट गड़बड़ा रहा है। राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से लोगों को राहत पहुंचाने वाला बजट पेश किया जा सकता है।
सरसों का तेल, रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। उम्मीद है कि केंद्रीय बजट में आम लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के ठोस और सार्थक पहल की जाएगी। - अंजू भट्ट, गृहिणी, चंपावत।
महंगाई कम करने के उपाय होने चाहिए। आज बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। खाने का तेल और वाहनों के तेल में लगातार इजाफा हो रहा है। जिस कारण बाजार में महंगाई है। बजट में महंगाई कम करने के प्रयास होने चाहिए। - हेमा देवी, गृहिणी, चंपावत।
सरकार की ओर से जारी होने वाले बजट में खाद्य पदार्थों के दामों को कम करना चाहिए। महंगाई से आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग लोगों के घर का बजट गड़बड़ा रहा है। खाद्य पदार्थों के दाम कम होने से काफी राहत मिलेगी। - जानकी चतुर्वेदी, गृहिणी, लोहाघाट।

खाद्य पदार्थों, रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई असहनीय है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि होने से गाड़ियों का भाड़ा बढ़ जाता है। बजट में दैनिक उपयोग और खाद्य पदार्थों के दामों को कम कर राहत देनी चाहिए। - सुनीता जोशी, गृहिणी, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed