फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Askot Cleaning System District Panchayat

Pithoragarh News: सफाई व्यवस्था के लिए पांच साल में मिले मात्र छह हजार रुपये

Mon, 08 May 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Askot Cleaning System District Panchayat
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पाल राजाओं की राजधानी रहे अस्कोट कस्बे में सफाई व्यवस्था के इंतजाम तक नहीं हैं। यहां की सफाई व्यवस्था व्यापारियों के चंदे से चल रही है। सफाई के नाम पर पिछले पांच सालों में जिला पंचायत से भी केवल छह हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


जो कस्बे नगरपालिका में नहीं आते हैं उन कस्बों की सफाई व्यवस्था का जिम्मा जिला पंचायत का होता है। अस्कोट बाजार की सफाई के लिए कोई स्वच्छक तैनात नहीं है। पांच-छह वर्षों से व्यापार संघ अध्यक्ष टिकेंद्र पाल की पहल पर व्यापारी चंदा एकत्र करते हैं इसी राशि से सफाई की जाती है।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि सफाई व्यवस्था का दायित्व जिला पंचायत का है। पिछले पांच सालों में सफाई के लिए केवल छह हजार रुपये ही मिले हैं। कोरोना के बाद व्यापार चौपट होने से कुछ ही व्यापारियों की ओर से सफाई कार्य में सहयोग मिल पाता है। कई बार वह स्वयं के खर्च पर कूड़े का निस्तारण करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार संघ ने कराया कूड़े का निस्तारण
अस्कोट (पिथौरागढ़)। छह माह पहले अस्कोट बाजार सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में कूड़ेदान लगाए गए थे। लोगों से दुकानों और घरों का कूड़ा कूड़ेदान में डालने की अपील की गई थी। इसके बाद कूड़ेदान कूड़े से भर गए थे। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं होने से कूड़ेदानों से दुर्गंध उठने लगी थी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।


अमर उजाला ने सात मई के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद व्यापार संघ अध्यक्ष टिकेंद्र पाल ने अपने संसाधनों से कूड़े का निस्तारण कराया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। अध्यक्ष पाल अब तक अपने प्रयास से तीन बार कूड़े का निस्तारण करा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed