फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Asha in the district shouted against the government for the demands

जिले में आशाओं ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Asha in the district shouted against the government for the demands
थल में तहसील कार्यालय में प्रदर्शन करतीं कार्यकत्रियां। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। एक्टू से संबद्ध आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को शीघ्र नहीं मानती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कहा कि आखिर कब तक सरकार की अनदेखी सहेंगे। हड़ताल के चलते टीकाकरण का काम भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शनिवार को आशा वर्कर्स की जिलाध्यक्ष इंद्रा देऊपा और आंगनबाड़ी की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडेय के नेतृत्व में कार्यकत्रियों धरना स्थल टकाना में एकत्र होकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों को सरकारी सेवक का दर्जा और न्यूनतम 21हजार वेतन लागू किया जाए। कहा कि कोरोना कार्य में लगी आशा वर्करों का 50 लाख का जीवन और 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा करने के साथ ही सरकार को मांगों पर शीघ्र फैसला लेना चाहिए। कहा मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पिंकी, निर्मला पाल, लीला जोशी, राजेश्वरी जोशी, गोदावरी देवी, मंजू, नंदा, नमिता, रुकमणि, भागीरथी, सविता, उमा, मानसी, उमा कन्याल, सरस्वती, हेमलता, कलावती, नंदी देवी, गीता, शारदा चंद, भागीरथी भट्ट समेत कई शामिल रहीं।
विज्ञापन

रविवार को लोहाघाट में जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा, जिला सचिव पदमा प्रथोली के नेतृत्व में आशाओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कमला माहरा, रेखा पुजारी, देवकी देवी, रोशीन देवी, निर्मला बिष्ट, प्रियंका, बबीता, गंगा देवी, नीमा देवी, मंजू, कमला, पुष्पा आदि मौजूद थी। इधर पाटी तहसील में ब्लाक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन किया। यहां धनी देवी, पार्वती देवी, हेमा तिवारी, ईश्वरी पांडेय, माया जोशी, दीपा देवी, रेखा देवी, भावना देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार से कुछ नहीं, अठारह हजार से कम नहीं के नारे लगाए
धारचूला/बेड़ीनाग/थल। धारचूला में ब्लॉक अध्यक्ष जसमती कुंवर के नेतृत्व में आशाओं ने तहसील कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान प्रेमा बिष्ट, देवकी, पार्वती, राधिका, कविता, गायत्री आदि शामिल रहे। बेड़ीनाग में आशा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सावित्री पंत के नेतृत्व प्रदर्शन किया। कहा दो हजार से कुछ नहीं अठारह हजार से कम नहीं के नारे लगाकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई। कहा मांग पूरी नहीं की गई तो अनिश्चित हड़ताल की जाएगी। इस दौरान तारा, पुष्पा, पूनम रौतेला, जानकी, सुनीता, पार्वती, निर्मला भंडारी, माधवी देवी, विमला देवी, क्षमा मेहरा, आशा बोरा, आनंदी बोरा, उमा पंत समेत कई शामिल रहीं। थल में डीडीहाट ब्लॉक तथा बेड़ीनाग ब्लॉक के आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ थल तहसील में प्रदर्शन किया। आशओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ थल तहसील प्रदर्शन किया। इस दौरान इंद्रा देवी, बिमला कार्की, कमला धानिक, कृष्णा कन्याल, सावित्री कन्याल, गंगा आर्या, मीरा जोशी, नीरू देवी, भावना देवी, ज्योति पुनेठा, तारा देवी, इंद्रा नेगी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed