फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ascott start rebuilding accessible toilet

अस्कोट में सुलभ शौचालय का पुनर्निर्माण शुरू

Fri, 30 Dec 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Fri, 30 Dec 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ascott start rebuilding accessible toilet
अस्कोट में नए शौचालय का निर्माण कार्य करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। अस्कोट में सुलभ शौचालय के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला ने आपसी खींचतान के कारण सुलभ शौचालय का पुनर्निर्माण न होने का मामला प्रमुखता से उठाया था।

विज्ञापन


अस्कोट में सुलभ इंटरनेशनल कंपनी ने वर्ष 1992 में सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। काम कराने वाले ठेकेदार को भी कंपनी ने भुगतान नहीं किया। सुलभ शौचालय का काम अधूरा होने का मामला कई बार अमर उजाला में उठाया गया। बीते मई में बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम मद से सुलभ शौचालय के पुनर्निर्माण के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत हुए। 23 मई 2016 को टेंडर हुआ, लेकिन आपसी खींचतान के कारण कार्य शुरू नहीं हुआ। वर्ष 1992 में जिस ठेकेदार ने सुलभ शौचालय का काम किया था, उसने पिछला भुगतान न होने के कारण काम में अड़ंगा लगा दिया।
विज्ञापन


6 अक्तूबर 2016 को अमर उजाला ने सुलभ शौचालय के विवाद पर ‘रकम मंजूर टेंडर हुए पर निर्माण अटका’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विकासखंड कार्यालय हरकत में आया और विवाद सुलझाने के प्रयास शुरू किए। विवाद सुलझने के बाद शुक्रवार से सुलभ शौचालय की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। विकासखंड कार्यालय के अवर अभियंता राजीव पांडे ने कहा कि दो महीने में सुलभ शौचालय का काम पूरा हो जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र पाल ने कहा कि कस्बे में आने वाले यात्रियों के साथ ही ग्राहकों, व्यापारियों को सार्वजनिक शौचालय न होने से दिक्कतें होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed