फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ascot's roadways station receives its first bus, people rejoice

Pithoragarh News: अस्कोट के रोडवेज स्टेशन को मिली पहली बस, लोगों में खुशी

Thu, 04 Jun 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 04 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ascot's roadways station receives its first bus, people rejoice
अस्कोट रोडवेज स्टेशन पर दिल्ली जाने को खड़ी
अस्कोट (पिथौरागढ़)। आखिरकार 4.99 करोड़ के रोडवेज स्टेशन को पहली बस मिल गई है। अस्कोट से पहली बार वाया पिथौरागढ़ होते हुए दिल्ली रूट पर सीधी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

अस्कोट क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए मुख्य बाजार में 4.99 करोड़ से रोडवेज स्टेशन का निर्माण किया गया। इसके लोकार्पण में तेजी तो दिखाई गई लेकिन यहां से बस का संचालन शुरू नहीं हो सका। लोकार्पण के दो महीने बाद भी स्टेशन से बस संचालित नहीं हुई तो संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते 12 मई को इस अनदेखी को स्टेशन बनकर तैयार, बस सेवा लाचार शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेकर पिथौरागढ़ डिपो ने अस्कोट स्टेशन से वाया पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हल्द्वानी होते हुए दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। डिपो के मुताबिक, अस्कोट से बस सुबह 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। बृहस्पतिवार को बस के रवाना होने पर क्षेत्र के लोग खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा कि बस संचालन से उनके साथ बीआरओ और अन्य कार्मिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। बस सेवा शुरू होने पर हरीश पंत, प्रकाश पाल, हरीश पाल, देव सिंह लुंठी, तनुज पाल, नारायण सिंह बिष्ट, ललित पाल, परिवहन निगम के पूर्व चालक जय बहादुर बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्थानीय लोगोें ने किया सहयोग
बस स्टेशन के कक्ष बंद होने के कारण चालक खष्ठी बल्लभ जोशी और परिचालक पंकज जोशी के लिए रात में सोने तथा शौचालय की सुविधा स्थानीय लोगों ने उपलब्ध कराई। इसके लिए उन्होंने लोगों का आभार जताया। लोगों ने स्टेशन पर जल्द अन्य सुविधाओं के विस्तार की मांग की है ताकि चालक, परिचालकों के साथ ही यात्रियों को असुविधा न हो।

कोट
शुक्रवार को कार्यदायी संस्था पेयजल निगम और परिवहन निगम का संयुक्त निरीक्षण होना है। बस स्टेशन परिसर में रह गईं कमियों को दूर कर हस्तांतरण की कार्रवाई होगी। उसके बाद बस स्टेशन को सार्वजनिक रूप से शुरू किया जाएगा। फिलहाल अस्कोट से दिल्ली रूट पर सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। - रविशेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed