फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ascot roadways station becomes parking for taxis, no space for buses

Pithoragarh News: अस्कोट में रोडवेज स्टेशन बना टैक्सियों की पार्किंग, बसों के लिए जगह नहीं

Wed, 28 Jan 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ascot roadways station becomes parking for taxis, no space for buses
अस्कोट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अस्कोट मुख्य बाजार में बने रोडवेज स्टेशन को टैक्सियों की पार्किंग बना डाला है। ऐसे में यहां रोडवेज बसों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। हालात यह हैं कि चालक रोडवेज बसों को स्टेशन में लाने से हाथ खड़े कर दिए हैं इसकी सीधी मार यात्रियों को सहनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, अस्कोट मुख्य बाजार में रोडवेज स्टेशन बनाया गया है। धारचूला रूट पर संचालित बसें इस स्टेशन में पहुंच रहीं थीं और यात्रियों को बस पकड़ने के लिए एक किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ हाईवे तक का पैदल सफर नहीं करना पड़ रहा था। अब रोडवेज स्टेशन को निजी और टैक्सी वाहनों की पार्किंग बना दिया गया है। स्टेशन में छोटे वाहन पार्क होने से रोडवेज की बसों को मुड़ने के लिए जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज के चालकों ने स्टेशन तक बस पहुंचाने से हाथ पीछे खींच लिए हैं। बसें स्टेशन तक नहीं आ रही हैं और यात्रियों को फिर से पिथौरागढ़ हाईवे की दौड़ लगानी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों और यात्रियों ने पुलिस-प्रशासन से रोडवेज स्टेशन से निजी और टैक्सी वाहनों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में उठा मामला, नहीं हुई सुनवाई
अस्कोट के प्रधान टिकेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि डेढ़ महीने पूर्व यहां आयोजित सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में इस मामले को उठाया गया था। हैरानी है कि अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि रोडवेज स्टेशन से सिर्फ कुछ मीटर की दूरी पर पुलिस थाना भी है। यातायात व्यवस्था की मजबूती के दावे करने वाली पुलिस की नजर भी बस स्टेशन में अवैध तरीके से पार्क वाहनों पर नहीं पड़ रही है।

अस्कोट रोडवेज स्टेशन में निजी और टैक्सी वाहन पार्क होने से बसें यहां नहीं जा पा रही हैं। इस मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है ताकि इस समस्या का समाधान हो सके। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed