फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army's first radio station started operating in Kumaon

Pithoragarh News: कुमाऊं में सेना के पहले रेडियो स्टेशन का संचालन शुरू

Fri, 23 May 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Army's first radio station started operating in Kumaon
पिथौरागढ़ सैन्य क्षेत्र में सेना के सामुदायिक रेडियो स्टेशन के शुभारंभ पर मौजूद जनरल ऑफिसर कमां
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में सेना के सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शुभारंभ हो गया है। यह कुमाऊं क्षेत्र में सेना का यह पहला रेडियो स्टेशन है। इसका शुभारंभ करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिन्द्या सेनगुप्ता ने कहा कि यह रेडियो स्टेशन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संचार का प्रभावशाली माध्यम बनेगा। इसके जरिये लोगों को मौसम के साथ लोक संस्कृति, जिले और कुमाऊं के इतिहास की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शुभारंभ करते हुए जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल अनिन्द्या सेनगुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित यह रेडियो स्टेशन भारतीय सेना की एक अभिनव पहल है। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सशक्त बनाना, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना, जनहित से जुड़ी जानकारी साझा करना, पर्यटकों को मौसम और मार्गों की स्थिति से अवगत कराना इसका मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन


यह स्टेशन सेना, स्थानीय प्रशासन और एलएसी के लगे गांवों के ग्रामीणों के बीच प्रभावशाली संचार स्थापित करेगा। कहा कि इस रेडियो स्टेशन को पंचशूल पर्वत श्रृंखला से प्रेरित होकर पंचशूल पल्स का नाम दिया गया है। रेडियो स्टेशन के शुभारंभ पर डीएम विनोद गोस्वामी, एसपी रेखा यादव के साथ ही कई सैन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed