{"_id":"584994ca4f1c1be05944a184","slug":"army-troops-launched-a-cleaning-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवानों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवानों ने चलाया सफाई अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाते सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की पंचशूल ब्रिगेड से जुड़े सैकड़ों जवानों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया। सेना अस्पताल से लेकर भड़कटिया कस्बे तक करीब दो किलोमीटर के दायरे में नालियों की सफाई की और सड़क पर बिखरे कूड़े का निस्तारण किया। इस दौरान जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन
पंचशूल ब्रिगेड ने सफाई अभियान की पहले से तैयारी कर रखी थी। सभी सैनिक सुबह दस बजे सफाई वाले उपकरणों को लेकर अभियान में जुट गए। उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। भड़कटिया कस्बे में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत भविष्य में और व्यापक अभियान चलाए जाएंगे। अपने तरह के इस विशेष अभियान को लेकर आम नागरिकों ने भी गहरी दिलचस्पी दिखाई। लोगों ने संकल्प लिया कि वह भी सफाई अभियान में हाथ बंटाएंगे।
विज्ञापन