फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army Chief reaches Jyolingkang on China border, soldiers filled with enthusiasm

Pithoragarh News: चीन सीमा पर ज्योलिंगकांग पहुंचे सेना प्रमुख, जवानों में भरा जोश

Sun, 19 Oct 2025 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Oct 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Army Chief reaches Jyolingkang on China border, soldiers filled with enthusiasm
गुंजी में आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात करते सेना प्रमुख उपेंद्र
चीन सीमा पर ज्योलिंगकांग पहुंचे सेना प्रमुख, जवानों में भरा जोश
विज्ञापन


पिथौरागढ़। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी रविवार को जिले के सीमांत क्षेत्र ज्योलिंगकांग पहुंचे और सेना के जवानों का हौसला बढ़ाते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में तैनाती के बीच दीपावली पर्व पर जवान अपने घर-परिवार से दूर हैं। ऐसे में वह उनके साथ दीपावली मनाने यहां पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने जवानों से उच्च हिमालयी क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान आने वाली परेशानियों और अन्य समस्याओं पर चर्चा की और उनकी चौकसी की सराहना की।

जानकारी के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी सोमवार को ओम पर्वत क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। वह शनिवार को पिथौरागढ़ में सैन्य क्षेत्र भड़कटिया पहुंचे थे। वहां उन्होंने सेना के अधिकारियों-जवानों और पूर्व सैन्य कर्मियों के साथ मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर बात की। उनका मार्गदर्शन किया। रविवार को वह चीन सीमा से सटे आदि कैलाश क्षेत्र में सेना की अग्रिम चौकी ज्योलिंगकांग के दौरे पर गए।
विज्ञापन




उन्होंने इलाके का भ्रमण कर अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। जवानों की हौसलाअफजाई की। दीपावली पर सेना प्रमुख को अपने बीच पाकर जवानों में उत्साह का संचार हुआ। जनरल द्विवेदी ने जवानों की समस्याएं भी जानीं। सूत्रों के मुताबिक छोटी दीपावली पर रविवार को सेना प्रमुख द्विवेदी जवानों के बीच रहेंगे और सोमवार को ओम पर्वत क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed