फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army blocked the way to Serra Deval temple

सेरा देवल मंदिर के रास्ते को लेकर सेना और ग्रामीणों के बीच विवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Army blocked the way to Serra Deval temple
जिला मुख्यालय के कासनी क्षेत्र में पूजा अर्चना को मंदिर नहीं जाने देने के बाद ग्रामीणों और जनप्र? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय की सेना छावनी में स्थित सेरा देवल मंदिर का रास्ता रोके जाने से ग्रामीणों और सेना में विवाद हो गया। सेना ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ग्रामीणों को पूजा अर्चना के लिए नहीं जाने दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर घंटों जाम लगा दिया। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सेना के बीच वार्ता में अस्थायी समाधान निकाले जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला और मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सोमवार को नवरात्र पर ग्रामीण कासनी के प्राचीन मंदिर सेरा देवल में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे आरोप है कि तभी सेना के जवानों ने उन्हें रोक दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र के प्रधानों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रधान सुरेश कसनियाल और मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में सेरादेवल जाने वाले मंदिर मार्ग में सेना के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। धरना प्रदर्शन के कारण सेना के वाहनों के साथ टैक्सी वाहनों की आवाजाही ठप रही। ग्रामीणों ने कहा कि सेना उन्हें पूजा अर्चना करने से रोक रही है। सालों से वह इस रास्ते से मंदिर जाते हैं। मौके पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तहसीलदार पंकज चंदोला ने सेना के अधिकारियों से वार्ता की। करीब एक बजे मामले का समाधान हुआ, जिसके बाद ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए गए। धरना देने वालों में प्रधान भड़कटिया योगेश जोशी, पूर्व प्रधान ममता कसनियाल, मनोज कसनियाल, कैलाश चंद्र, कमलेश कसनियाल, जगन्नाथ पांडे, भैरव गिरी, चंद्रा देवी, प्रकाश भट्ट, अशोक भट्ट, भावना, पुष्पा देवी, खीमा देवी, तुलसी देवी, नीलम, हरिप्रिया देवी, ललित सिंह, पूर्व प्रधान कुसौली रघुवीर सिंह, हीरा गिरी, अर्जुन गिरी समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना, प्रशासन और ग्रामीणों की बीच होगी वार्ता
सेरा देवल मंदिर को जाने वाले रास्ते को लेकर सेना, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता कराई जाएगी। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि जिलाधिकारी या उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कुछ दिन बाद सेना और ग्रामीणों के बीच बैठक होगी। उसमें रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान कर लिया जाएगा। जो भी दिक्कतें हैं उन्हें बैठक कर सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed