फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aresting in thal

भाजपा जिला महामंत्री से मारपीट करने के आरोप में जिपं मुवानी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aresting in thal
Aresting in thal
थल (पिथौरागढ़)। कनालीछीना निवासी भाजपा जिला महामंत्री और कनालीछीना के ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल के पति महिमन सिंह कन्याल के साथ मारपीट के आरोप में दिगरा मुवानी के क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलदीप सिंह बिष्ट को थल थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ 323, 504, 506, 427 धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे मुवानी में क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलदीप सिंह बिष्ट ने भाजपा नेता महिमन सिंह कन्याल के साथ मारपीट की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। इस पर महिमन सिंह कन्याल ने रात में ही थल थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने कमल को रात में ही गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

महिमन सिंह कन्याल की तहरीर पर पुलिस ने कमलदीप सिंह बिष्ट के खिलाफ मारपीट और अभद्रता करने, जान से मारने की धमकी देने, तोड़फोड़ करने के आरोप में धारा 323, 504, 506 और 427 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को थल के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज सिंह अधिकारी, कांस्टेबल भूपेंद्र टोलिया और दिनेश छतीवाल को डीडीहाट न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख भंडारी ने लगाए आरोप
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने भाजपा जिला महामंत्री और ब्लॉक प्रमुख के पति महिमन कन्याल पर मुवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा जिला महामंत्री ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में वोट नहीं देने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य को जान से मारने की धमकी दी थी।
पूर्व प्रमुख का कहना है कि सत्ता के दबाव में पुलिस ने मेडिकल के बाद भाजपा महामंत्री को रात में ही छोड़ दिया, जबकि कमलदीप को बंद कर दिया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भंडारी का कहना है कि भाजपा महामंत्री ने शराब पीकर कमलदीप के परिवार वालों को भी धमकाया।
कन्याल ने आरोप बताए निराधार
कनालीछीना। भाजपा जिला मंत्री महिमन कन्याल ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा वे किसी के घर में नहीं गए थे। वे अपने साथियों के साथ एक होटल में खाना खा रहे थे।

क्षेत्र पंचायत सदस्य काम दिलाने के लिए दबाव डालने लगे और उन्होंने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट या अभद्रता नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed