फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aresting For Smack Smugling in Pithauragarh

5.7 ग्राम स्मैक के साथ पिथौरागढ़ के दो युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aresting For Smack Smugling in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में स्मैक के साथ पकड़े गए युवक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। घाट चौकी और पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस ने 5.7 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक पखवाड़े के भीतर स्मैक पकड़े जाने का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

स्मैक तस्करी रोकने के लिए पुलिस इन दिनों विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इसके तहत शनिवार शाम घाट चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान चंपावत की ओर से आ रही कार को रोककर चेकिंग की गई। इस वाहन से 5.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई। स्मैक बरामद होने पर पुलिस ने टकाना निवासी 24 वर्षीय विशाल सुकोटी और विण निवासी 23 वर्षीय यश सामंत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इन दोनों के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया। सीमांत जिले में 15 दिनों में स्मैक बरामदगी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले चार युवक स्मैक तस्करी में पकड़े गए थे। इन घटनाओं से पुलिस अधिकारियों समेत अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed