फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aresting For Fraud in Pithauragarh

शेयर मार्केट के नाम पर लाखों ठगी करने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aresting For Fraud in Pithauragarh
Aresting For Fraud in Pithauragarh
पिथौरागढ़। शेयर मार्केट के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह की एक महिला सदस्य को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर ठगी करने और पैसे मांगने पर लोगों को सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है।
विज्ञापन

आठ जून को पिथौरागढ़ निवासी सुंदर सिंह बोनाल ने कोतवाली पिथौरागढ़ में दी गई तहरीर दी थी कि धर्मेश जोशी और अन्य लोगों ने शेयर मार्केट, गैस एजेंसी और इंश्योरेंस के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। रुपये वापस मांगने पर उन्हें सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420/406/506/120बी धारा-तीन यूपीआईडी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।
मामले में आरोपी धर्मेश जोशी निवासी भदेलवाड़ा ( एंचोली) और कमलेश सिंह निवासी आठगांव सिलिंग महरखोला को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष जाजरदेवल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया था।
सर्विलांस की मदद से संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी तनुजा पुनेठा उर्फ तनुजा जोशी(30) पत्नी जगदीश चंद्र पुनेठा निवासी ग्राम सिलपाटा पिथौरागढ़ को सेक्टर 150, ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई एसओजी जावेद हसन, एसआई प्रियंका इजराल, कांस्टेबल अब्दुल खालिद, राजकुमार, अंकिता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनुजा के ससुर डेढ़ माह से न्यायिक हिरासत में
पिथौरागढ़। लाखों की ठगी के मामले में गिरफ्तार तनुजा जोशी के ससुर चंद्र प्रकाश पुनेठा पिछले डेढ़ माह से न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद बंदी गृह भेज दिया है। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed